श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर देशव्यापी हड़ताल जारी,अधिकांश स्थानों पर दिखा बंद का असर
(India)


श्रम कानूनों में बदलाव और केंद्र के निजीकरण के फैसले के विरोध में ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है.... दूसरे दिन भी कई जगहों पर बंद का असर देखने को मिल रहा है... कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बंद के आह्वान के दौरान सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन और अन्य वामपंथी संगठनों ने सरकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कियाभारत बंद (Bharat Bandh) का असर देश की संसद के बाहर भी देखने को मिला। आज संसद की कार्रवाई के बीच वामपंथी और द्रमुक सांसदों ने दो दिवसीय भारत बंद को अपना समर्थन दिया और गांधी प्रतिमा (Gandhi Statue) पर विरोध प्रदर्शन किया। दो दिवसीय भारत बंद का असर आज दिल्ली (Delhi) के बैंकों में भी देखने को मिला है। बैंकों ने अपने कार्यालय के बाहर बंद के समर्थन में पोस्टर भी लगा रखे हैं, जिसके चलते केवल ऑनलाइन (Online) काम हो रहा है। बता दें कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में आज और कल हड़ताल का आह्वान किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।