एक अप्रैल को पीएम करेंगे परीक्षा पर चर्चा,एग्जाम में होने वाले तनाव से उबरने के लिए छात्रों को देंगे मंत्र
(India)

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट समेत अन्य कक्षाओं की परीक्षाओं को देखते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी पहली अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से छात्रों को उबरने के मंत्र देंगे,,,, वहीं परीक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित भी करेंगे। इसके लिए स्कूलों की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। कार्यक्रम को लेकर सभी केन्द्रीय विद्यालयों, राजकीय इंटर कालेजों, जवाहर नवोदय विद्यालय सहित अन्य सभी विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम को सभी छात्रों तक पहुंचाने का प्रयास अंतिम चरण पर है। कोरोना काल के बाद जो छात्र आफलाइन परीक्षा में शामिल होने जा रहें हैं, उनके लिए परीक्षा पर चर्चा बहुत उपयोगी हैं। प्रधानमंत्री का सरल भाषा में छात्रों के साथ किया गया संवाद छात्रों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके अद्वितीय व्यक्तित्व एवं अभिव्यक्ति क्षमता का निर्माण करता हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।