(India)
कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” में दिल्ली और NCR के 1000 छात्र शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में पीएम से 20 अलग-अलग तरह के सवाल पूछे जाएंगे जिसका जवाब उन्हें देना है. कोरोना के बाद यह पहली बार है जब इस कार्यक्रम में पीएम फिजिकली प्रजेंट रहेंगे. परीक्षा पे चर्चा, पीपीसी 2022 को लाखों छात्रों के लाभ के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस कार्यक्रम की लाइवस्ट्रीम शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध होगी. पीपीसी 2022 यूट्यूब के साथ-साथ ट्विटर हैंडल पर भी लाइव देखने के लिए उपलब्ध होगा. यूजीसी और सीबीएसई भी विभिन्न विश्वविद्यालयों और छात्रों के सीधे लिंक पर इस कार्यक्रम की वेबकास्टिंग करेंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।