सीएम योगी आदित्यनाथ का रामलला से है बेहद लगाव, वे जब भी अयोध्या आते हैं रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन अवश्य करते हैं सीएम योगी आज शुक्रवार को रामलला के दर्शन की दूसरी पारी में दोपहर दो बजे रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगेl वे करीब 2 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी के दर्शन- पूजन पश्चात सीएम अयोध्या मंडल समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे रामलला के जन्मोत्सव और चैत्र रामनवमी मेला को लेकर के अयोध्या में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे अयोध्या से देवीपाटन मंडल के लिए रवाना होंगे।बलरामपुर से वे सिद्धार्थनगर जाएंगे।सीएम के आगमन को देखते हुए सरयू तट से लेकर रामलला के दरबार तक अधिकारी व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हुए हैंl
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।