महंगाई के बढ़ते भार से आमजन त्रस्त,वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम में 253 रूपए की तेजी
(India)

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज जारी हो गए हैं.इस बार LPG गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपये महंगा हो गया है.ये वृद्धि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में नहीं बल्कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है.इसलिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है.क्योंकि, अभी 10 दिन पहले ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े थे.जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था... आज से दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपये खर्च करने पड़ेंगे वहीं, कोलकाता में अब 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह आज से 2205 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। चेन्नई में अब 2138 रुपये के बजाय 2406 रुपये लगेंगे।
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार वृद्धि
19 किलो का वाणिज्यिक सिलेंडर 253 रुपए हुआ महंगा
अब वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम हुए 2271.50 रूपए
अब घरेलू गैस के सिलेंडर की दरों में बदलाव नहीं
14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 953.50 रुपए का यथावत

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।