जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़,एक आतंकी ढेर,ऑपरेशन जारी
(India)

जम्मू कश्मीर में शोपियों में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. गुरुवार देर शाम शोपियां के तुर्कवांगम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी जिसके बाद शुक्रवार सुबह अब एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. वहीं अभी इलाके में और कुछ आतंकियों के घिरे होने की सूचना है जिसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है. ..बता दें, गुरुवार को तुर्कवांगम इलाके में कुछ आतंकियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना ढूंढ निकाला और उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में अब भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है जिसकी तलाश सुरक्षाबल की टीम कर रही है....सूत्रों से मिली खबर के मुताबकि, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए कई सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं और सभी तैयारियां कर ली गई हैं....

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।