पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ पंजाब को देने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया है। इसके बाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। अकाली दल और कांग्रेस ने इसे समर्थन दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मान सरकार जो भी फैसला लेगी, हम पूरा साथ देंगे। दूसरी तरफ भाजपा ने कहा कि चंडीगढ़ में केंद्रीय कानून लागू करने के बारे में पंजाब को गुमराह किया जा रहा है। इस नियम से चंडीगढ़ पर पंजाब के हक कमजोर होने का कोई वास्ता नहीं है। इस दौरान आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ को लेकर 6 बार प्रस्ताव आ चुका है लेकिन कांग्रेस कभी प्रस्ताव लेकर नहीं आई। आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की राज्य और केंद्र सरकार ने आज तक मक्खियां ही मारी हैं। उनकी सरकार के वक्त कभी भी चंडीगढ़ पंजाब को देने का प्रस्ताव नहीं आया। उन्होंने कहा कि अब तक 6 बार यह प्रस्ताव सदन में आया है। यह प्रस्ताव 18 मई 1967, 19 जनवरी 1970, 7 सितंबर 1978, 31 अक्टूबर 1985, 6 मार्च 1986, 23 दिसंबर 2014 को यह प्रस्ताव आया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।