(India)
देश में जीएसटी कानून लागू होने के बाद अब तक का रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन मार्च 2022 में आया है. वित्त वर्ष 2021-22 के आखिरी महीने यानी मार्च 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.42 लाख करोड़ रुपये यानी 1,42,095 करोड़ रुपये पर आया है. ये किसी एक महीने में अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी कर संग्रह है. मार्च 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन राजस्व 1,42,905 करोड़ रुपये रहा जिसमें सीजीएसटी का हिस्सा 25,830 करोड़ रुपये है और एसजीएसटी 32,378 करोड़ रुपये रहा है. आईजीएसटी का कलेक्शन 39,131 करोड़ रुपये रहा है और सेस का योगदान 9417 करोड़ रुपये का रहा है. इसमें 981 करोड़ रुपये का कलेक्शन सामान के आयात पर हासिल किया गया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।