धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 1 अप्रैल को होने वाले ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री के मुताबिक, अब तक लाखों लोग इस सालाना कार्यक्रम के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और अनुभव साझा शेयर चुके हैं. यह आयोजन एक अप्रैल को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा.महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के सामने महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि वह बढ़ती महंगाई पर संवाद सत्र कब आयोजित करेंगे, जिस तरह 'चाय पे चर्चा' और 'परीक्षा पे चर्चा' संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। नाना पटोले ने कहा कि पीएम 'परीक्षा पे चर्चा' जैसे कार्यक्रमों के आयोजन में तल्लीन हैं और लगता है कि मुद्रास्फीति, सुस्त आर्थिक विकास और बढ़ती बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए उनके पास समय नहीं है। प्रधानमंत्री देश के ज्वलंत मुद्दों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।