पीएम मोदी ने नेपाल में लॉन्च किया RuPay, भारत की अगुवाई में बीच तकनीकी सहयोग के लिए हस्ताक्षर किए गए
(India) भारत की अगुवाई में शुरू हुए इंटरनेशनल सोलर अलायंस में शामिल हुआ नेपाल. दूसरे समझौते में रेलवे क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर समझौता किया गया. तीसरे में नेपाल को पेट्रोलियम उत्पाद आपूर्ति पर करारनामा. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन के बीच एमओयू. चौथे समझौते में नेपाल ऑइल कॉर्पोरेशन और IOCL के बीच तकनीकी सहयोग के लिए हस्ताक्षर किए गए. प्रेस कार्यक्रम में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री देउबा का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज भारतीय नव वर्ष और नवरात्रि के पवित्र अवसर पर देउबा जी का शुभ आगमन हुआ है. मैं उनको और भारत नेपाल के सभी नागरिकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।