FICCI ने जारी किया भारत का GDP अनुमान, चालू वित्त वर्ष में 7.4 फीसदी विकास दर की उम्मीद
(India) भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बढ़ती हुई कीमतें वैश्विक आर्थिक चुनौती बनी हुई हैं. ficci की तरफ से रविवार को जारी आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला शुरू कर सकता है. चालू वित्त वर्ष के अंत तक रेपो दर में 50-75 आधार अंक की वृद्धि हो सकती है. आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी इसी हफ्ते आने वाली है जिसमें नीतिगत दरों पर आरबीआई अपना फैसला सुनाएगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।