गोरखनाथ मंदिर की घटना पर भड़के सीएम योगी,गोरखपुर में अधिकारियों की लगाई क्लास
(India)

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो जवानों पर धारधार हथियार से हमला कर सड़क से लेकर मंदिर तक तांडव की घटना के बाद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ काफी नाराज दिखे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में घायल जवानों से मिलने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के जिम्मेदारों की जमकर क्लास लगाई। कानून व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए पूछा कि एक व्यक्ति सड़क से लेकर मंदिर परिसर तक 15 मिनट तक तांडव करता रहा, पब्लिक उसका वीडियो बनाती रही, लेकिन उसे पकड़ने में इतनी देर क्यों लगी? वे पकड़ा भी गया तो चंद बहादुर पुलिसकर्मियों की सुझबूझ से। योगी आदित्यनाथ ने यहां की एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियों से भी घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी। कहा कि अभियान चलाकर ऐसे संदिग्धों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीजी जोन के अलावा एडीजी, एटीएस, एडीजी एसटीएफ, कमिश्नर,डीएम, डीआईजी और एसएसपी सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग मंदिर में भ्रमण कर वहां की हर एक गतिविधियों और सुरक्षा इंतजामों को खुद ही परखा और उसे और भी पुख्ता करने के अधिकारियों को निर्देश दिए...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।