प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि सांसद अपने इलाकों में जलाशयों की प्रगति का काम करें. उन्होंने सांसदों से कहा कि वह अगले 15 दिनों तक अपने-अपने इलाकों में रहें. अपने यहां के तालाब और वॉटर बॉडीज को संवारने का काम करें. पीएम मोदी ने कहा कि कल छह अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस है, लिहाजा जो पार्टी की नीतियां हैं उन्हें सांसद अपने इलाके में पहुंचाएं. जनता के हित में चलाए गए सरकार के कार्यक्रमों की जानकारियां भी उन्हें दें.सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में प्रतिदिन एक बड़ा आयोजन करने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को कहा
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।