मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज एसएमएस ग्रांउड में आईपीडी टावर की नींव रखी और हृदय रोग संस्थान का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने की और विशिष्ट अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल भी मौजूद रहे। गौरतलब है एसएमएस के कॉटेज वार्ड की जगह यह 24 मंजिला आईपीडी टावर आगामी 32 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। दो चरणों में बनने वाले इस टावर के प्रथम चरण में 12 मंजिल का कार्य किया जाएगा। टावर में 1200 बेड, 20 ऑपरेशन थियेटर, 5 कैथलैब, 100 ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर की सुविधा आमजन को मिलेगी
जयपुर में आज से दो दिवसीय मेडिफेस्ट-2022 कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है। सीएम गहलोत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी ममता एक्सप्रेस की सौगात दी गई।
10 जिलों में 200 ममता एक्सप्रेस चलेगी। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर इन्हें रवाना किया।
जयपुर में आईपीडी टावर और हृदय रोग संस्थान का शिलान्यास समारोह हुआ। जिसमें सीएम गहलोत, शांति धारीवाल सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। समारोह को नीति आयोग सदस्य वीके पॉल ने संबोधित करते हुए कहा कि सिलिकोसिस राजस्थान में बड़ी समस्या है। सिलिकोसिस के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बने देश मे मेडिकल को लेकर पीएम मोदी के निर्देशन में मुहिम चल रही है। पद्मश्री डॉ.एसके सरीन का सम्बोधन, 'राजस्थान में आज से हेल्थ की नई इनिंग शुरू हुई हैआईपीडी टावर और ह्रदय रोग संस्थान का शिलान्यास समारोह को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी संबोधित किया। धारीवाल ने कहा कि आज सही मायनों में नए युग की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमने मेडिकल के लिए पूरा खजाना खोल दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।