सोनू सूद ने बीयर के साथ दिया भुजिया का ऑफर, जानें क्या है पूरा मामला
(India) सोनू सूद का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह ट्वीट उन्होंने एक रिक्वेस्ट के जवाब में किया था। सोनू सूद से एक फॉलोअर ने मांग की थी जिसके बदले में उन्होंने बीयर के साथ भुजिया का ऑफर दिया है। बता दें कि सोनू सूद बीते साल लोगों की मदद करने की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं। लोगों की मदद से जुड़े उनके ट्वीट्स आए दिन सुर्खियों में रहते थे। अबकी एक फॉलोअर ने उनसे चुहलबाजी करने की कोशिश की थी सोनू सूद ने भी मजेदार जवाब दिया है।


सोनू सूद रील लाइफ के बाद रियल लाइफ हीरो के रूप में काफी चर्चित हो चुके हैं। बीते साल उनके पास रोजाना हजारों मैसेज आते और लोग उनसे मदद मांगते रहे। सोनू ने कई लोगों की मदद की और खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इस बीच एक यूजर ने मीम शेयर किया जिसमें लिखा था, सर्दियों में कंबल दान करने वालो, गर्मियों में ठंडी बीयर नहीं पिलाओगे। इस ट्वीट में सोनू सूद को ट्वीट किया गया। जवाब में सोनू सूद ने लिखा है, बियर के साथ भुजिया चलेगा? साथ में लाफिंग इमोजी भी बनाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।