Top 10 TV Shows: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आगे नहीं चला अनुपमा का जादू, नागिन 6 भी हुआ बेहाल
(India) टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट का इंतजार टीवी के दर्शकों को हमेशा से ही रहता है। आरमेक्स की ओर से इस लिस्ट को जारी कर दिया गया है। साल 2022 के 13वें हफ्ते की इस लिस्ट में काफी बदलाव देखा जा रहा है। लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा और अनुपमा (Anupama) का दबदबा बरकरार है। वहीं इस बार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ने सरप्राइज किया है। इस शो ने टॉप 5 पोजीशन के अंदर ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है। इस हफ्ते तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के शो नागिन 6 और ये है चाहतें की हालत पस्त है।


ऑरमेक्स ने इस लिस्ट में सबसे ऊपर सब टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को रखा है। लिस्ट में दूसरा नाम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर टीवी शो अनुपमा का है। टॉप 3 पोजीशन में द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा ली है। 4th और 5th पोजीशन पर ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) और गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) है। ऑरमेक्स के टॉप 10 शो की लिस्ट में कुमकुम भाग्य, भाग्य लक्ष्मी, कुंडली भाग्य, नागिन 6 (Naagin 6) और ये है चाहतें जैसे डेली सोप्स मौजूद हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।