Video: मिल गया बंदरों का 'पुष्पा राज', गाजर खाने का स्टाइल देखकर हिल जाएंगे आप
(India) सोशल मीडिया पर अक्सर बंदरों की वायरल वीडियो देखने को मिलती है जिनमें वे किसी तरह की उछल कूद या कोई करतब दिखाते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार वायरल हो रही एक बंदर की वीडियो जरा हटके है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि बंदर साउथ इंडिया की फिल्म पुष्पा के हीरो अल्लू अर्जुन का बड़ा फैन है। और इसी से प्रेरित होकर वह वीडियो में गाजर खाकर भी दिखा रहा है। दरअसल वीडियो में बंदर को एक गाजर दी जाती है, उसे जिस तरह के स्टाइल से बंदर खा रहा है, उसके आप फैन हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बनी हुई है।

वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोई शख्स एक बंदर को गाजर देता है। बंदर एकदम किसी फिल्मी हीरो के स्टाइल में गाजर को बीच में से तोड़ता है और खाना शुरू कर देता है। बंदर का गाजर खाने का स्टाइल देखकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे। इंस्टाग्राम पर बंदर की ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।

इस वायरल वीडियो को कई एनिमल और मंकी लवर्स पेज ने शेयर किया है। इंटाग्राम पर ये एक monkeywidz पेज से भी शेयर की गई है जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। करीब 37 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। एक हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर अपनी स्वीट प्रतिक्रिया भी दी हैं। अगर आप भी वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।