प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना को लेकर ट्वीट किया.पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया है.जन-जन की भागीदारी से ही आवास योजना के तहत 3 करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण संभव हो पाया है.मूलभूत सुविधाओं से युक्त ये घर आज महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन चुके हैं,इस ट्वीट के साथ उन्होंने इन योजनाओं से संबंधित एक ब्योरा भी साझा किया. इसके मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अब तक 2.52 करोड़ पक्के मकानों का निर्माण पूरा कर लिया गया है जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 58 लाख पक्के मकान का निर्माण पूरा हो चुका है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।