पतंजलि प्रमोटेड ब्रांड रुचि सोया के FPO के शेयर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट, 855 रुपये पर हुई लिस्टिंग
(India) पतंजलि प्रमोटेड ब्रांड रुचि सोया के एफपीओ के शेयर आज लिस्ट हो गए हैं. रुचि सोया के शेयर आज बंपर लिस्टिंग गेन के साथ NSE पर 855 रुपये पर लिस्ट हुए हैं. रुचि सोया के नए शेयरों की लिस्टिंग के लिए बाबा रामदेव आज दलाल स्ट्रीट पर स्थित BSE के ऑफिस पहुंचे. बाबा रामदेव के साथ सहयोगी स्वामी बालकृष्ण भी उपस्थित रहे. बाबा रामदेव ने ही बीएसई दफ्तर में घंटी बजाकर रुचि सोया के शेयरों की लिस्टिंग की शुरुआत की.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।