ग्रहों के राजकुमार बुध बना रहे हैं बुधादित्य योग, इन 5 राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ
(India) Budhaditya Yoga 2022: अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। 8 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने बुध ग्रह भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मेष राशि में आने के बाद 14 अप्रैल को सूर्य भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य भी 14 अप्रैल को मेष राशि में आ जाएंगे। ऐसे में मेष राशि में बुध और सूर्य एक साथ रहेंगे। दोनों का एक ही राशि में एक साथ रहना बुधादित्य योग का निर्माण करता है। बुध का राशि परिवर्तन मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लिए बहुत ही अच्छा फल देने वाला है। वहीं इस योग के निर्माण से इन राशि वालों को अचानक धनलाभ के योग हैं। इसके अलावा मीठा बोलकर ये लोग अपने काम निकलवा लेंगे। व्यापार और नौकरी में तरक्की के भी योग हैं।

बुधादित्य योग बहुत ही शुभ योग होता है। इस योग के होने से एक तरफ जहां व्यक्ति को सम्मान मिलता हैं, वहीं दूसरी तरफ अचानक धन लाभ होने के भी संकेत मिलते हैं। इसलिए मेष राशि आदि के लिए यह बहुत ही अच्छा योग है। सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। इस बार यह योग 14 अप्रैल को बनेगा। इसके अलावा अगले सप्ताह राहु भी राशि बदलेंगे। राहु के राशि बदलने पर वो भी मेष राशि में आ जाएंगे। बुध ग्रह को व्यापार और बुद्धि का दाता कहा जाता है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी भी बुध ही हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।