अल्लू अर्जुन का नाम उन चुनिंदा टॉलीवुड सेलेब्स में शुमार है, जिनका सिनेमाई सक्सेस रेशियो काफी अच्छा है। जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन की एक फिल्म 400 करोड़ क्लब, 1 फिल्म 250 करोड़ क्लब और 3 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं।
अल्लू अर्जुन अपने किलर डांस मूव्स और डेशिंग पर्सनैलिटी को लेकर भी जाने जाते हैं। आरवीसीजी मूवीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन साउथ के पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने 2007 में रिलीज हुई फिल्म Desamuduru में अपने सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट किए थे।
अल्लू अर्जुन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है, जो पुष्पा की रिलीज के बाद और भी बढ़ गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर मिलाकर अल्लू अर्जुन के सोशल मीडिया फॉलोअर्स 45 मिलियन से अधिक हैं।
कहा जाता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्मों के क्रिटिक्स भी खूब पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन को 20 फिल्मों के लिए ही 5 फिल्मफेयर अवॉर्डस साउथ और 37 अन्य अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सेलेब्स अपने बढ़ते स्टारडम के साथ ही साथ फीस में भी बढ़ोत्तरी करते हैं। लेकिन जानकारी के मुताबिक फिल्म वेदम और रुद्रमादेवी के लिए अल्लू अर्जुन ने कोई फीस नहीं ली थी। वहीं दोनों ही फिल्मों में अल्लू के परफॉर्मेंस को सभी ने खूब पसंद किया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।