कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजद नेता शरद यादव से मिलने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचे... हाल ही में शरद यादव लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए हैं.. जदयू से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई, लेकिन उसे अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली.... इसे देखते हुए शरद यादव राजद में शामिल हो गए..मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि शरद यादव मेरे गुरु हैं. इसीलिए मैं अपने गुरु से मिलने आया था. उन्होंने कहा कि मैंने शरद यादव से बहुत कुछ सीखा है. वहीं, शरद यादव ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि राहुल मुझसे मिलने आए.
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मौज़ूदा आर्थिक हालात के संदर्भ में आने वाला वक्त कैसा होगा इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं, जो आने वाला है, वह आप ने अपनी जिंदगी में देखा भी नहीं होगा. इस देश को रोजगार देने वाली रीढ़ की हड्डी (SSI यूनिट) वह टूट गई है. इन्होंने जो यह रीढ़ की हड्डी तोड़ी है, इसका नतीजा अगले 2-4 साल के अंदर आएगा और वह नतीजा बहुत भयंकर होगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।