Lock Upp: पायल रोहतगी को जीशान खान ने लगाई हथकड़ी, भड़कीं एक्ट्रेस ने...
(India) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) हर दिन चर्चा में रहता है। हर दिन इस शो के एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। शो में कंटेस्टेंट्स के झगड़े और उनके हैरान करने वाले खुलासे दर्शकों को जबरदस्त मसाला दे रहे हैं। अब आने वाला एपिसोड भी शो के दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आयेगा। आने वाले एपिसोड में जीशान खान (Zeeshan Khan) पायल रोहतगी (Payal Rohatagi) के हाथ में हथकड़ी बांधते हुए नजर आने वाले हैं। इस बाद से एक्ट्रेस का पारा चढ़ जायेगा।

ऑल्ट बालाजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपकमिंग एपिसोड की वीडियो शेयर की है। जिसमें दिखाया गया है कि लॉक अप के जेलर करण कुंद्रा जीशान खान से कहते हैं कि आप अपने ब्लॉक में से किसी एक कंटेस्टेंट को बांध सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।