मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को 31 साल की जेल
पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने मुंब
(India) पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद को टेरर फाइनेंशिंग को लेकर 31 साल कैद की सजा सुनाई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद पर कोर्ट ने 3.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही हाफिज सईद की सारी संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए गए हैं। जमात उद दावा के प्रमुख दो मामलों में यह सजा सुनाई गई है। हालंकि यह सजा मुंबई हमलों के लिए नहीं है। यह रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया ने दी है।

मुंबई हमले में मारे गए थे 166 लोग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने जुलाई 2019 में हाफिज सईद को गिरफ्तार किया था। अमेरिका ने आतंकी हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा हुआ है। यूनाइटेड नेशंस ने भी हाफिज सईद को आतंकी घोषित हुआ हुआ है। मुंबई हमलों के पीछे इसी का हाथ था जिसमें 166 आम लोगों की मौत हो गई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।