जब स्वरा भास्कर ने लिया सिंगल मदर बनने का फैसला, शादी को लेकर कही थी ये बात
(India) बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने काम के साथ-साथ अपने बयानों और बोल्ड सीन्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्वरा भास्कर आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। राजनीतिक हलचल हो या फिर निजी जिंदगी, स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। स्वरा भास्कर मां बनना चाहती हैं और एक बच्चे को पालना चाहती हैं, ये बात वह खुलकर एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं। हालांकि सिर्फ इसके लिए वह शादी नहीं करना चाहतीं, खास तौर पर तब जब उन्हें उस शख्स से प्यार नहीं हो।

बच्चा अडॉप्ट करने को लेकर कही थी ये बात
अपने सिंगल मदर बनने की ख्वाहिश को लेकर स्वरा भास्कर ने जो कहा उस पर काफी बवाल हुआ था। बात साल 2021 के शुरुआत की है जब स्वरा भास्कर ने कहा कि वह एक बच्चा गोद लेना चाहती हैं। स्वरा ने बताया कि उन्होंने अडॉप्शन का प्रोसीजर भी शुरू कर दिया है। TOI के साथ बातचीत में स्वरा भास्कर ने बताया, 'मैं हमेशा से इस बात को लेकर क्लीयर थी कि मुझे क्या चाहिए और मुझे हमेशा से एक बच्चा चाहिए था।'

अपने तरीके को लेकर क्लीयर थीं स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने कहा, 'अडॉप्शन एक टाइम टेकिंग प्रोसेस है। ये ऐसा नहीं है कि मुझे मां बनना है और मुझे रातो-रात बच्चा मिल जाएगा, इसमें अच्छा खासा वक्त लगेगा। मैं इसे लेकर बहुत क्लीयर हूं कि मुझे एक परिवार चाहिए और मुझे वो परिवार कैसे चाहिए? अडॉप्शन ही वो तरीका था। मुझे बच्चे हमेशा से पसंद थे। मैं अपने परिवार बनाने के विचार को लेकर हमेशा से बहुत क्लीयर थी।'

एजेंसियों को लेकर कही थी ये बात
स्वरा भास्कर ने बताया कि भारत में अडॉप्शन की प्रोसेस बहुत ज्यादा स्लो है, लेकिन वह इस प्रक्रिया को जज नहीं करेंगी क्योंकि वह जानती हैं कि इसमें बहुत सी फॉरमैलिटीज होती हैं। स्वरा भास्कर ने कहा, 'एजेंसियां वक्त लेती हैं क्योंकि वह आश्वस्त होना चाहती हैं कि वह बच्चा किसी खतरनाक इंसान को नहीं दे रही हैं। वो किसी ऐसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहते, जिसमें बर्ताव की गलती के चलते वो बच्चा किसी आपराधिक मानसिकता वाले इंसान को दे दें।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।