उर्फी जावेद ने पहनी 'सेफ्टीपिन' से बनी ड्रेस, ट्रांसपैरेंट आउटफिट में डांस वीडियो वायरल
(India) उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें आप उर्फी को सिर्फ सेफ्टीपिन से बनी ड्रेस पहने देख सकते हैं। उर्फी जावेद इस पूरी तरह ट्रांसपैरेंट ड्रेस के नीचे ब्लैक कलर की बिकिनी पहन रखी है। उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- ये ड्रेस पूरी तरह सेफ्टी पिन से बनी है। हां, हमें इसमें 3 दिन लगे लेकिन जरा देखो तो इसे।



कमेंट सेक्शन में फिर हुईं ट्रोल
इस ड्रेस को पहन कर उर्फी जावेद डांस कर रही हैं और एक बार फिर उन्हें इस अजीबोगरीब आउटफिट के लिए जमकर ट्रोल किया गया है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ये क्या मच्छी पकड़ने वाला ड्रेस पहना है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'इस ड्रेस को कौन पहनना चाहेगा।' इस ड्रेस के साथ उर्फी जावेद ने लाइट मेकअप किया है और अपने बालों को पीछे की तरफ बांध रखा है।

बिग बॉस से हो गई थीं बाहर
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद ने कुछ टीवी शोज में काम किया है। वह बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि इस शो में शामिल होने के बाद पहले ही एलिमिनेशन में उर्फी जावेद को बाहर कर दिया गया था। उर्फी जावेद ने इसके बाद से ही बोल्ड आउटफिट में नजर आना शुरू कर दिया। उर्फी जावेद ने प्लास्टिक बैग से लेकर सॉक्स तक से बनी ड्रेस पहनी हैं।

राखी संग चर्चा में रहा वीडियो
उर्फी हाल ही में रेड एंड ब्लैक कलर की ग्लिटरी ड्रेस में नजर आई थीं और उन्होंने ये तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। रेड लिपस्टिक और बंधे बालों में उर्फी का ये लुक काफी चर्चा में रहा था। राखी सावंत के साथ भी उर्फी जावेद की अपीयरेंस सुर्खियों में बनी रही क्योंकि राखी सावंत के साथ फोटोशूट में दोनों ने ही काफी मजे लिए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।