अंकित से मांगी गई थीं न्यूड तस्वीरें
अंकित ने कहा कि वह हैरत में पड़ जाते थे जब उन्हें ऐसी पार्टियों में बुलाया जाता था जिनका उनके काम से कोई लेना देना नहीं था। अंकित ने कहा कि उन्हें लगता था कि हर कोई अच्छा इंसान होता है और यही वजह थी कि वह कई बार लोगों की निगेटिव चीजों को भी नजरअंदाज कर दिया करते थे। अंकित ने वो किस्सा याद किया जब उनके उनकी न्यूड तस्वीरें मांगी गई थीं और वह शॉक्ड रह गए थे।
ऐसी पार्टियों में करते थे इनवाइट
एक्टर ने बताया, 'ऐसे भी वाकये हुए जब मुझसे मेरी बिना कपड़ों वाली तस्वीरें भेजने को कहा गया। मुझे उन पार्टियों में बुलाया जाता था जिनसे काम से कोई लेना देना नहीं था। ये एक तरह का हैरासमेंट ही था जिसके लिए मैं तैयार नहीं था।' मेरठ से दिल्ली पहुंच कर स्ट्रगल कर रहे अंकित ने बताया कि उनके साथ जो कुछ भी दिल्ली में हुआ इसने उन्हें ज्यादा बड़ी लड़ाइयों के लिए तैयार किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।