कंगना रनौत ने मुनव्वर फारुकी को जमकर लताड़ा, कहा- मैं तो टूटे हुए पैर के साथ शूटिंग कर चुकी हूं
(India) कंगना रनौत के 'लॉकअप' में कैदियों का एक और हफ्ता पूरा हुआ और वीकेंड पर बॉलीवुड क्वीन सभी का हिसाब करने एक बार फिर आईं। जजमेंट डे पर कंगना रनौत मुनव्वर फारुकी से काफी डिसअपॉइंटेड नजर आईं और उन्होंने बाकी खिलाड़ियों को भी उनके ढुलमुल रवैये के लिए लताड़ा। कंगना रनौत ने इन खिलाड़ियों के एटिट्यूड पर सवाल उठाते हुए याद किया कि कैसे उन्होंने भी टूटे हुए पैर के बावजूद शूटिंग की थी।



कंगना रनौत ने मुनव्वर फारुकी को लताड़ा
कंगना रनौत ने मुनव्वर फारुकी से सवाल किया कि आखिर क्यों वह पूरे वक्त 'लॉकअप' की जेल में पड़े रहते हैं और शायद ही कभी एक्टिव नजर आते हैं। कंगना रनौत इस बात से काफी असंतुष्ट नजर आईं कि कैसे मुनव्वर गेम में पार्टिसिपेट नहीं कर रहे हैं। लॉकअप की होस्ट कंगना रनौत ने कहा कि कैदियों को इस बात की आदत हो चुकी है कि वो खुद को बीमार दिखाते रहते हैं, जो कि वह असल में हैं नहीं।

लोगों को इसकी आदत लग गई है
कंगना रनौत ने कहा, 'आप लोगों को अपनी बीमारी फ्लॉन्ट करने की आदत हो गई है।' कंगना रनौत ने बताया कि किस तरह कलाकारों को हर वक्त एनर्जेटिक रहने की जरूरत होती है। कंगना रनौत ने बताया कि कैसे कलाकारों को काफी कम तापमान और आपातकालीन हालातों में भी शूटिंग करनी पड़ती है। कंगना रनौत ने कहा कि किसी को भी इस तरह अनएक्साइडेड होकर गेम नहीं खेलना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।