(India)
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने सोमवार को ट्वीट करके बताया कि, एलन मस्क अब ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे. बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल होंगे. इस खबर के बाद से वे लोग काफी मायूस हैं जो चाहते थे कि एलन मस्क बोर्ड में शामिल हों और कंपनी को और ऊंचाई पर ले जाएं. उन्होंने पिछले दिनों ही इस कंपनी में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके बाद से कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं. क्योंकि हिस्सेदारी खरीदने के बाद ही एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल भी किया था. उसमें उन्होंने पूछा था कि क्या ट्विटर पर एडिट बटन को शामिल किया जाना चाहिए या नहीं. इस ट्वीट पर कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने भी रिप्लाई किया था और लोगों से कहा था कि यह काफी महत्वपूर्ण है इसलिए इस मतदान में ठीक से वोटिंग करें. यही नहीं इस ट्वीट के कुछ दिन बाद ही पराग अग्रवाल ने ही ये सूचना दी थी कि एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल होंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।