शाहबाज शरीफ ने कहा, 'चीन पाकिस्तान का एक वफादार और सुख-दुख का साथी है. चीन ने हर वक्त पाकिस्तान का साथ दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारा साथ दिया। चीन ने हमेशा पाकिस्तान को अपना एक हमसाया दोस्त माना। ये दोस्ती हुकूमतों की दोस्ती नहीं आवामों की दोस्ती है।'
उन्होंने कहा, कोई कुछ भी कर ले लेकिन चीन से हमारी दोस्ती छीन नहीं सकता। पिछली सरकार ने इस दोस्ती को कमजोर करने के लिए जो कुछ भी कुछ किया वह बहुत तकलीफदेह दास्तान है। पाकिस्तान और चीन की शानदार दोस्ती है और यह कयामत तक कायम रहेगी। हम CPEC पर और तेजी से काम करेंगे। हम शी जिनपिंग सरकार के शुक्रगुजार हैं।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।