ट्रैक्टर बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी में राकेश झुनझुनवाला ने बुक किया प्रॉफिट
(India) बिग बुल नाम से मशहूर दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला ने ट्रैक्टर बनाने वाली घरेलू कंपनी के शेयर बेचे हैं। राकेश झुनझुनवाला ने मार्च 2022 तिमाही में ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर एस्कॉर्ट्स (Escorts) में प्रॉफिट बुकिंग की है। इस बात का पता कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न से लगा है। 31 मार्च 2022 तक के डेटा के मुताबिक, झुनझुनवाला का नाम कंपनी के प्रमुख शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में नहीं है।

31 दिसंबर 2021 के डेटा के मुताबिक, ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर एस्कॉर्ट्स में राकेश झुनझुनवाला के पास 75,00,000 इक्विटी शेयर या 5.68 फीसदी हिस्सेदारी थी। राकेश झुनझुनवाला लंबे समय से कंपनी के स्टॉक को होल्ड कर रहे थे। कंपनियों को 1 फीसदी या इससे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले इनवेस्टर्स के नाम तिमाही आधार पर रिलीज करने होते हैं। पिछले 1 साल में एस्कॉर्ट्स के शेयरों में 33 फीसदी का उछाल आया है। हालांकि, इस साल कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। कंपनी के शेयर सोमवार को 1600.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।