सलमान खान ने पूछा था- 'साउथ में क्यों नहीं चलती हमारी फिल्में?', KGF स्टार यश ने दिया जवाब
(India) अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ रिलीज से पहले जबरदस्त बज बनाए हुए है। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्सुक हैं। इस वक्त ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की स्टारकास्ट प्रमोशन में व्यस्त है। पिछले कुछ सालों में साउथ की फिल्मों ने हिन्दी क्षेत्रों में धमाकेदार बिजनेस किया और अपनी सफलता से सभी को चौंका दिया। ‘बाहुलबी’, ‘केजीएफ चैप्टर 1’, ‘पुष्पा’ और ‘आरआरआर’ ने ग्लोबली बिजनेस किया है। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने ‘आरआरआर’ की सक्सेस पर बधाई देते हुए सवाल पूछा था कि ‘साउथ में हमारी फिल्में क्यों नहीं चलतीं?’ अब इस पर यश ने जवाब दिया है।


यश ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में कहा कि कई बार उनकी फिल्मों को भी सफलता नहीं मिलतीं। यश से सलमान खान का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है। हमारी फिल्मों को भी कभी इस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिलता था लेकिन दुनिया के दूसरे हिस्से में क्या हो रहा है, उन्होंने डब वर्जन बनाने शुरू किए, लोग अब हमारे द्वारा बनाए गए कंटेट से परिचित हो रहे हैं। मुझे लगता है शुरुआत में डब एक मजाक की तरह बन गया था क्योंकि लोग उसे उस तरह से लेते थे लेकिन अब जिस तरह की डबिंग हो रही है लोग हमारी कहानी कहने के तरीके से परिचित हो रहे हैं। यह रातों रात नहीं हुआ है।‘

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।