दरअसल, यह घटना रविवार की है जब राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रहा था। इस मैच में सुनील गावस्कर के साथ ब्रिटिश कमेंटेटर एलेन विल्किन्स कमेंट्री कर रहे थे। ठीक इसी बीच लाइव टीवी पर कैमरामैन ने मुंबई के मरीन ड्राइव का नजारा स्क्रीन पर दिखाया। जैसे ही यह खूबसूरत नजारा दिखा गावस्कर को मौका मिल गया और उन्होंने अपनी बात रख दी।
गावस्कर ने एलेन विल्किन्स से कहा 'यह देखिए, क्वीन्स नेकलेस। हालांकि हम अभी भी कोहिनूर हीरे का इंतजार कर रहे हैं। अगर आपका ब्रिटिश सरकार में कोई जुगाड़ है, तो उनसे कहो कि हमारा कोहिनूर हीरा हमें लौटा दें।' गावस्कर की यह बात सुनकर ब्रिटिश कमेंटेटर विल्किन्स ने जोरदार ठहाके लगाए। उन्होंने कहा कि मैं सोच ही रहा था कि ये बात आ रही है, इसके बाद सुनील गावस्कर भी हंसने लगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।