LIC का IPO भारत के IPO इतिहास में किसी कंपनी द्वारा जारी किया गया सबसे बड़ा IPO होगा
(India) सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ की तैयारी में सरकार फिर से जुट गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक DIPAM (Department of Investment and Public Asset Management) एलआईसी के आईपीओ के टाइमिंग पर चर्चा करने के लिए आज इंवेस्टमेंट बैकर्स के साथ मुलाकात करने वाला है. जल्द ही सरकार सेबी के पास एलआईसी आईपीओ को लेकर फाइनल पेपर दाखिल करने की तैयारी में है. एलआईसी का आईपीओ ( LIC IPO) इसी अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है अप्रैल महीने के आखिर तक सरकार एलआईसी के आईपीओ को लॉन्च कर सकती है. दरअसल इस आईपीओ से जुड़े सरकारी अधिकारियों ने मंत्रियों के पैनल को इसी महीने के आखिर तक आईपीओ लाने का सुझाव दिया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।