कर्नाटकः मरने से पहले कॉन्ट्रैक्टर ने मंत्री ईश्वरप्पा पर लगाए आरोप, बताया मौत का जिम्मेदार
(India) कर्नाटक में एक कॉन्ट्रैक्टर की मौत से वहां की राजनीति में भूचाल आ गया है। यह सब तब हुआ है जब कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर एक ठेके लिए 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाले कॉन्ट्रैक्टर यानी ठेकेदार ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए सीधे-सीधे मंत्री को जिम्मेदार बताया है।


दरअसल, यह घटना मंगलवार की है जब सुबह सुबह उडुपी के एक लॉज में संतोष पाटिल नामक ठेकेदार की लाश मिली। अपनी मौत से पहले पाटिल ने कुछ संदेश भेजे हैं जिसमें कहा गया है कि वह आत्महत्या कर रहा है और आरोप लगाया कि उसकी मृत्यु के लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं। इतना ही नहीं उसने यह भी लिखा कि मैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और हमारे प्रिय लिंगायत नेता से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि मेरी पत्नी और बच्चों की मदद करें।

पुलिस ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला हो सकता है। बताया जा रहा है कि संतोष पाटिल ने कर्नाटक राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा था जिसमें आरोप लगाया गया था कि मंत्री और उनके सहयोगी उन्हें परेशान कर रहे थे

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।