ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट: गजेंद्र सिंह शेखावत को मिला सतीश पूनिया का साथ, प्रदेश BJP अध्यक्ष की पहली बार टूटी चुप्पी, जानें क्या बोले पूनिया
(India) ईस्टर्न कैनाल राजस्थान परियोजना के मुद्दे पर अलग-थलग पड़े केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया का साथ मिला है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम गहलोत धरातल पर ईमानदारी के साथ तथ्य और बात रखे। पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार इस परियोजना में सिर्फ सियासत कर रही है। गहलोत सरकार ने इस मामले में ट्विटर पर जुबानी जंग के अलावा धरातल पर कुछ नहीं किया। केवल सियासी माइलेज लेने की कोशिश की जा रही है। ईस्टर्न कैनाल राजस्थान प्रोजेक्ट पर सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच जारी जंग मे पूनिया गुट खामोश रहा था।


उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी को लेकर गत दिनों से सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच जुबानी जंग जारी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज बुलाई गई प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की पहली बार चुप्पी टूटी है। गहलोत और शेखावत के बीच जारी जंग पर अब तक भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध रखी थी। केंद्रीय मंत्री शेखावत अलग-थलग पड़ गए थे। लेकिन आखिरकार पूनिया गुट शेखावत के समर्थन में आ गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।