(India)
Indian Premier League 2022 RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम के सभी खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अपनी बहन के निधन के बाद घर लौट गए हैं और इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। आरसीबी के खिलाड़ी हर्षल पटेल की बहन को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। आरसीबी की टीम इस मैच से पहले चार मैच खेल चुकी है और इसमें से पहला मैच गंवाने के बाद लगातार तीन मैच जीते हैं। वहीं सीएसके की बात करें तो टीम लगातार चार मैच गंवा चुकी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।