म्यूचुअल फंड्स ने खरीद डाले इन कंपनियों के शेयर, लगाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का दांव
(India) म्यूचुअल फंड्स ने पिछले महीने शेयर बाजार में बड़ा दांव लगाया है। म्यूचुअल फंड मैनेजर्स ने मार्च में कम से कम 10 कंपनियों में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे हैं। वहीं, म्यूचुअल फंड्स ने ITC, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, सन फार्मास्युटिकल्स और TCS में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। डेटा के मुताबिक, म्यूचुअल फंड्स ने कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक, HDFC जैसे बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स खरीदे।


म्यूचुअल फंड्स ने पिछले महीने मार्च में ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), गेल (GAIL) जैसे ऑयल एंड गैस स्टॉक और अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट जैसे सीमेंट स्टॉक्स खरीदे। म्यूचुअल फंड्स कोटक महिंद्रा बैंक को लेकर काफी बुलिश थे। म्यूचुअल फंड्स ने पिछले महीने मार्च में 2,722 करोड़ रुपये के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर खरीदे। 31 मार्च 2022 के डेटा के मुताबिक, म्यूचुअल फंड्स के पास कोटक महिंद्रा बैंक के 17.36 करोड़ शेयर थे, जबकि 28 फरवरी तक म्यूचुअल फंड्स के पास 15.81 करोड़ रुपये थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।