(India)
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज करौली में दंगा प्रभावित घटना स्थल का दौरा किया। बाद में सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से राज्य की गहलोत सरकार ने हिंदू त्योहारों पाबंदी लगा रही। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में उन्होंने करौली कलेक्टर एसपी को बुलाकर अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी का निर्वहन ढंग से करने की नसीहत दी कहा याद रखना समय एक सा नहीं रहता है। ऐसी ग़लतियो का खामियाजा भुगतना पड़ता है। जिस तरह से आपने लोगों के साथ अन्याय किया है,उसे भूला नहीं जा सकता। यह टोटली पुलिस व राज्य सरकार का फ़ेल्योर और षड्यंत्र है। पूर्व सीएम ने कहा कि दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार किया जाये और किसी भी निर्दोष को जबरन नहीं फंसाया जाए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।