दिल्ली NCR के 4 स्कूलों में फैला कोरोना, दिल्ली-नोएडा से गुजरात तक फैल रहा कोरोना
(India) देश में तीसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% तक मामले बढ़ चुके हैं। दिल्ली NCR के 4 स्कूलों से 19 कोविड के मामले सामने आए हैं। इनमें 3 टीचर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया। स्कूलों को सैनिटाइज करके स्टाफ और स्टूडेंट्स का रैपिड टेस्ट किया जा रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल घबराने की स्थिति नहीं है क्योंकि डेली केसेज अब भी कम हैं। हालांकि उन्होंने आगाह किया है कि लोगों को सतर्क रहना है और सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करना चाहिए। पिछले सात दिनों में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में रोज आने वाले कोविड-19 के औसत मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि देश में रोज आने वाले नए केसेज की संख्या घटकर 800 से नीचे आ गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।