Lock Upp : आजमा फलाह पर भड़के जीशान खान, धमकी देते हुए कहा- टुकड़े कर दूंगा!
(India) कंगना रनौत का शो लॉक अप इन दिनों खूब सुर्खियों में है। शो में रोज हंगामे होते रहते थे और दर्शकों को यही बहुत पसंद आ रहा है। शो में एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स हैं और वे रोज हंगामे करते हैं। इस बीच हाल ही में जीशान खान की आजमा फलाह के साथ बहस हो गई। आजमा ने जीशान के पैरेंट्स को लेकर कमेंट कर दिया था। उन्होंने कहा कि जीशान के पैरेंट्स को कॉमेडियन पर शर्म आती है। इसके साथ ही जीशान को कभी लीड रोल नहीं मिलता है। इसके बाद जीशान काफी भड़क जाते हैं और उनपर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। वह ये तक कह देते हैं कि मैं उसके टुकड़े कर दूंगा।


दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें जीशान खान, अली मर्चेंट और अंजली अरोड़ा साथ में बैठे होते हैं। तभी जीशान और आजमा के बीच लड़ाई हो जाती है। इस वक्त अंजली कहती हैं कि आजमा शांत हो जाओ। उसके पैरेंट्स को लेकर कुछ मत कहो, तुम्हारी लड़ाई है तो तुम दोनों इसे देखो। फिर आजमा कहती हैं कि मेरे पैरेंट्स को जब लाते हो तब कोई कुछ नहीं देखता।

वह ये भी कहती हैं कि जीशान तुम साइड रोल एक्टर हो और मैं साइड रोल एक्टर से बात नहीं करती हूं। जब लीड एक्टर बनोगे तब बात करने आना।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।