उर्फी जावेद ने ब्रालेट में दिखाया बोल्ड अवतार, बालों में इतने पिन्स देखकर लोग हुए हैरान
(India) उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। उर्फी अपने अलग और स्टाइलिश लुक्स से लोगों के हैरान कर देती है। इस बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ जब उर्फी ने ब्रालेट में फोटोज शेयर कर दी। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो व्हाइट क्रॉप टी-शर्ट और ब्लैक कलर की ब्रालेट पहने दिख रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है। उर्फी जावेद इस लुक में बोल्ड लुक दे रही हैं। स्टाइलिश लुक के अलावा उर्फी का हेयर लुक भी हैरान करने वाला है।


उर्फी जावेद ने ब्रालेट लुक के साथ हैरान करने वाला हेयरस्टाइल बनाया है। उन्होंने बालों को खुला रखा है और उसमें खूब सारे व्हाइट हेयर पिन्स लगाए हैं। उनके हेयर लुक को लेकर लोग सोच में पड़ गए है कि आखिर ये क्या है। उर्फी ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हेयरस्टाइल देखने के लिए आगे देखें।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।