मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने PM मोदी पर बोला हमला, बोले- गेहूं क्या PM मोदी का है, जो निर्यात करने की बात करते हैं
(India) मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्यपाल रहते हुए करोड़ो की रिश्वत आॅफर पर जब सीबीआई पूछेगी तो मैं उनका नाम बता दूंगा। मलिक ने कहा कि जब मैंने यह बात पीएम नरेंद्र मोदी को बताई तो उन्होंने मेरा समर्थन किया। पीएम ने कहा कि भ्रष्ट्राचार से कोई समझौता नहीं करेंगे। सत्यपाल मलिक ने हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एक कार्यक्रम में यह बात कही। मलिक ने कहा कि यूपी में भाजपा को बसपा की वजह से जीत मिली है। बसपा ने परदे के पीछे समर्थन दिया। इसकी वजह से भाजपा को जीत मिली।



मलिक ने किसानों के मामले पर केंद्र सरकार पर फिर से निशाना साधा। मलिक ने कहा कि पीएम मोदी गेहूं निर्यात की बात करते हैं। गेहूं क्या पीएम मोदी का है। मलिक ने अडाणी- अंबानी को मोदी का दोस्त बताया। मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन फिर से होगा। बड़े स्तर पर होगा। एमएसपी किसानों की लाइफलाइन है। सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। उल्लेखनीय है कि हाल में पीएम मोदी ने गेहूं निर्यात करने की बात कही थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।