1 रुपये का मिल रहा था यह शेयर अब 470 रुपये के पार, निवेशक हुए मालामाल
(India) एक पेनी स्टॉक ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह शेयर बीसीएल इंडस्ट्रीज (BCL Industries) का है। कंपनी के शेयर एक समय 1 रुपये पर मिल रहे थे, जो कि अब 470 रुपये के लेवल को भी पार कर गए हैं। कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशक मालामाल हो गए हैं। कंपनी खाद्य तेल, वनस्पति घी, बासमती राइस और लिकर प्रॉडक्ट्स के बिजनेस में है। बीसीएल इंडस्ट्रीज के शेयरों ने लंबी अवधि के लिए पैसा लगाने वाले निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।


बीसीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BCL Industries) के शेयर 16 फरवरी 2001 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1 रुपये में मिल रहे थे। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2022 को बीएसई में 472.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 16 फरवरी 2001 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 4.7 करोड़ रुपये होता। कंपनी के शेयरों में इस अवधि में अगर किसी व्यक्ति ने 10,000 रुपये भी लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 47 लाख रुपये होता।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।