सांसद ने शाहबाज शरीफ को बताया इंटरनेशनल भिखारी, वीडियो हुआ वायरल
(India) पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव के सामने अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए और उनकी जगह शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बन गए। इस घटनाक्रम को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिला। यहां तक कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली यानी संसद से भी कई तस्वीरें सामने आईं। इसी कड़ी में वहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीटीआई के एक सांसद शाहबाज शरीफ को इंटरनेशनल भिखारी बता रहे हैं।


दरअसल, यह वीडियो पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अंदर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो बीते सोमवार का है जब पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव के अगले दिन विपक्ष ने एकजुट होकर शहबाज शरीफ को संसद में नया प्रधानमंत्री चुना। इसी दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद फहीम खान ने एक सेल्फी वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इस दौरान फहीम खान वीडियो में कह रहे हैं कि मैं इस वक्त संसद के अंदर खड़ा हूं और आप लोगों को इंटरनेशनल भिखारी दिखाना चाहता हूं। इसके बाद वह कैमरा शहबाज शरीफ की तरफ घुमा देते हैं। फिर कैमरे को पीटीआई सांसदों की तरफ दिखाकर फहीम कहते हैं कि हम भिखारी नहीं है। हम खुद्दार कौम हैं। यह खुद्दार लोग बैठे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।