Video: टाइम्स स्क्वायर पर बादशाह के गाने ने मचाई धूम, डांस करती लड़की का वीडियो वायरल
(India) न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वेयर पर बॉलीवुड म्यूजिक पर डांस करती एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये लड़की बादशाह के तेरे नाल नचना गाने पर डांस करना शुरू कर देती है और तुरंत ही वहां से गुजर रहे अजनबियों के एक झुंड से जुड़ जाती है। 1 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 2.2 मिलियन से अधिक यूडर्स ने पसंद किया है। यह गाना 2018 की फिल्म 'नवाबजादे' का है और इसमें अथिया शेट्टी हैं। शुरू में राहगीरों ने हंसी उड़ाई और समझने की कोशिश की कि क्या हो रहा है। जल्द ही, संगीत की आकर्षक धुन ने उन्हें फैशन ब्लॉगर पूजा जायसवाल के साथ जोड़ दिया। पूजा ने इस वीडियो को शेयर किया है।


जायसवाल के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया और गायकों बादशाह और सुनंदा शर्मा को टैग करते हुए लिखा, टाइम्स स्क्वायर पर कुछ बॉलीवुड ठुमका अजनबियों के साथ। हीरोइन हूं मैं वाली फील। लोकप्रिय वीडियो के शेयर होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाह यह वाकई बहुत अच्छा है, काश मैं भी इसमें शामिल हो पाता। अन्य यूजर्स ने भी वीडियो की तारीफ करते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की कि अजनबियों को बॉलीवुड म्यूजिक डांस में शामिल होते देखना कितना अच्छा लगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।