Video: जब बिल्ली के बच्चों के केयर टेकर बने तीन कुत्ते, हैरान कर देगी वीडियो
(India) कुत्ते और बिल्ली के बीच अक्सर दुश्मनी देखी जाती है। काफी वीडियो वायरल भी होती हैं जिनमें कुत्ते और बिल्ली आपस में झगड़ते हुए नजर आते हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसी वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा जाती हैं जिनमें इनके बीच का प्यार लोगों का दिल लूट लेता है। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें बिल्ली के बच्चों की तीन कुत्ते रखवाली करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, तीनों डॉग्स बिल्ली के मासूम बच्चों को घर के अंदर भी सुरक्षित छोड़कर आते हैं। वीडियो वाकई शानदार है जो आपका दिल जीत लेगी।


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बास्केट में बिल्ली के कुछ बच्चे लेते हुए हैं जो काफी छोटे दिख रहे हैं। इन्हीं बच्चों के पास तीन काफी क्यूट डॉगी भी नजर आ रहे हैं। जिसके बाद एक डॉगी बास्केट को अपने मुंह से पकड़ता है और घर के अंदर ले जाता है। बाकी दोनों डॉग्स उसके साथ साथ अंदर चलते हैं। वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को कैट और डॉग लवर्स जमकर पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को catbaby_love पेज ने शेयर किया है।वीडियो को और भी कई पेजेस से शेयर किया गया है। काफी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो क्यूट है कि आप देखकर मुस्कुरा जाएंगे। अगर आप इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।