Video: किली पॉल पर चढ़ा KGF का खुमार, सुपरस्टार यश के स्टाइल में बोला रॉकी का फेमस डायलॉग
(India) बॉलीवुड गानों पर लिप सिंग से अपना नाम कमाने वाले तंजानिया के किली पॉल इस बार कुछ हटकर करते हुए नजर आए हैं। दरअसल किली पॉल पर इस बार सुपरस्टार यश और संजय दत्त की केजीएफ फिल्म का खुमार चढ़ा है। इसी वजह से उन्होंने फिल्म में सुपरस्टार यश के एक फेमस डायलॉग पर एक्टिंग कर इंटरनेट का दिल जीत लिया है। किली पॉल की वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गई है। केजीएफ के रिलीज होने के बाद आई किली पॉल की ये वीडियो भी फिल्म की तरह ट्रेंडिंग हो गई है।


वायरल हो रही किली पॉल की वीडियो में आप देख सकते हैं कि केजीएफ फिल्म का मशहूर डायलॉग 'वाइलेंस,वाइलेंस' पर किली पॉल एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सबसे खास बात है कि किली पॉल ने अपनी ड्रेसिंग भी काफी हद तक फिल्म के कैरेक्टर रॉकी जैसी करने की कोशिश की है। इसी वजह से किली पॉल की एक्टिंग और ज्यादा दमदार आ रही है। छोटी सी वीडियो में किली पॉल केजीएफ की तरह एक्शन फाइट भी करते हुए दिख रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।