Bharti Singh Comeback : भारती सिंह ने बेटे के जन्म के 12 दिन बाद काम पर की वापसी, कहा- आज मैं बहुत रोई हूं
(India) भारती सिंह कुछ दिनों पहले ही मां बनी थीं और उन्होंने इसी वजह से शो हुनरबाज को होस्ट करने से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब 12 दिन बाद ही भारती ने काम पर वापसी कर ली है। सेट पर भारती ने मीडिया फोटोग्राफर्स से बातचीत की। भारती कहती हैं कि मैं आज बहुत रोई हूं क्योंकि 12 दिन का बेटा है और मुझे काम पर आना पड़ा। लेकिन क्या करें काम तो काम ही है। इसके बाद भारती कहती हैं कि आप सभी को मिठाई खिलानी है मैंने अभी। भारती के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ सच में बच्चे को घर छोड़ने की मायूसी दिख रही थी।


भारती से फिर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहु-बहुत बधाई। उन्होंने हमें भी बुलाया था, लेकिन हम नहीं गए क्योंकि बच्चा अभी छोटा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।