शाहरुख खान और अजय देवगन संग 'जुबां केसरी' बोलते दिखे अक्षय कुमार, ट्रोल हुए 'खिलाड़ी'
(India) विमल इलायची (Vimal Elaichi) का नया एडवरटाइजमेंट सामने आया है, जिस में आखिरकार उस तीसरे एक्टर का खुलासा हो गया है, जो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ नजर आ रहा है। शाहरुख और अजय के साथ विमल इलायची के विज्ञापन में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर आ रहे हैं। विमल इलाचयी के इस विज्ञापन के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

विमल के नए विज्ञापन में शाहरुख और अजय, कार में बात करते जाते हैं कि एक नया खिलाड़ी आया है। इसके बाद वो कहते हैं कि समझा देते हैं, प्यार से अपनी जुंबा में। इसके बाद दोनों अक्षय कुमार के पास पहुंचते हैं और कुछ डायलॉग्स बोलते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया- 'विमल के चाहने वालों को अक्षय कुमार का विमल सलाम। सिंघम और किंग खान के बाद अपनेपन की जुबां बोलने आ गया है सबसे बड़ा खिलाड़ी। अब सब के लबों पे होगी एक ही बात- बोलों जुबां केसरी।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।